नीमच। राजस्थान के जिला अजमेर के निवासी राजकीय शिक्षक प्रहलाद कीर के होनहार सुपुत्र जितेंद्र प्रसाद कीर का चयन संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा आईएएस की फायनल परीक्षा में हुआ है। जिसके बाद अब उन्हें नियुक्ति मिलेगी। मंगलवार को सिविल सेवा का फायनल परीक्षा के रिजल्ट की जानकारी मिली जिसमें कीर समाज के होनहार युवा प्रतिभाशाली युवा जितेंद्र प्रसाद कीर को 569 वीं रेंक प्राप्त हुई।
जितेंद्र प्रसाद कीर कीर हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रहे हैं, उन्होंने अपना सिविल सेवा में जाना एक ही लक्ष्य रखा था और वे इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे थे उनकी मेहनत का परिणाम बीते दिवस आये सिविल सेवा के फायनल रिजल्ट में नजर आया। उन्होंने 569 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। जितेंद्र प्रसाद कीर अजमेर जिले की केकड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले एक छोटे कस्बे अलांबू से आते हैं उनके पिता राजकीय सेवा में शिक्षक है।
इस संबंध में कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि कीर समाज की होनहार प्रतिभा जितेन्द्र प्रसाद कीर हमेंशा से प्रतिभाशाली रहे है। इससे पूर्व उनका आईआईटी में भी चयन हो चुका है। लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना था और उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम पाया है।
जितेंद्र प्रसाद कीर के सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर सभी समाजजनों को मिली तो देशभर से जितेंद्र प्रसाद एवं उनके माता-पिता को बधाइयां देने का तांता लग गया।
उनके आईएएस बनने से कीर समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। कीर समाज के वरिष्ठ एनपी पटेल भोपाल, शंकरलाल कीर बटोही भोपाल, कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना नीमच, धनराज आंकड़े इंदौर, मोतीराम कीर इंदौर, प्रमोद कीर बाबई, घनश्याम कीर मालनबाड़ा, शिक्षक मोहनलाल के चित्तौड़, मनीष चांदना इंदौर, भागीरथ दायमा , विनोद कीर तेंदूखेड़ा, केहर कीर, गजराज बानिया, आशीष कीर गांधी सागर, मनोज दायमा गांधी सागर, महेंद्र कीर एडवोकेट, विमला दायमा उपसरपंच, चंदन कीर, मुकेश कीर बुधनी, मिस्टर कीर, प्रभुलाल कीर देपालपुर, कमल सिसोदिया
नागदा, जितेंद्र पटेल उज्जैन, सोहन अग्रवाल इंदौर, धर्मवीर कीर देवास, विशाल कीर इंदोर,जगदीश कीर सेसलिया, चंदन सिंह हाडा, विकास कीर रेशमकेंद्र, धारा सिंह कीर , विशाल कीर देपालपुर, इंजी. प्रकाश कीर, देवेंद्र नायर रतलाम, अरुण चांदना,धर्मराज कीर चित्तौड़, संपत कीर, कैलाश कीर, डॉ पंकज कीर, सुरेश कीर, पूरण कीर चित्तौड़, श्याम कीर, मनोहर कीर, भेरु कीर नीमच आदि ने जितेंद्र प्रसाद कीर को उनके आईएएस में चयन के लिए बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।