नीमच। नीमच की बेटी मेघा राजोरा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की परीक्षा प्रथम प्रयास में पास कर ली। एमबीबीएस करने के बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गई थी और पहले प्रयास में देशभर में 862 वीं रैंक बनाते हुए यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की। मेघा वन विभाग से सेवानिवृत्त दिनेश राजोरा और रेखा राजोरा की बेटी है। नीमच के समाजसेवी और ओपियम प्लांट के पूर्व प्रबंधक विनोद हरित, पीएचई की पूर्व कार्यपालन अधिकारी यशवंत हरित, कांग्रेस नेता राजेंद्र हरित और लोक निर्माण विभाग अधीक्षण यंत्री सचिन हरित व जाजू कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. मीना हरित की भांजी है। मेघा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।