सुठोली। आज रामनगर में स्व बालचंद पाटीदार और स्व समरथ चारण की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त मित्र मंडल गांववासियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा 81 युनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरु गुर्जर, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, सरपंच हेमराज भील, नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी, कैलाश चारण, जोगेश पाटीदार, संजय पाटीदार, अरविंद पाटीदार, नितेश सेन, सुनील पाटीदार, राजु प्रजापति, कुंदन, बबलु, चंदु, विक्रम, अर्जुन पाटीदार, लखन पाटीदार, रमेश बंजारा, किशोर बंजारा, जसवंत पाटीदार, लालसिंह बंजारा, सभी मित्र मंडल, सदस्य उपस्थित रहे।