BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 1:23 pm
BIG NEWS : चिलचिलाती धुप और नंगे पैर मासूम, जब इस आर्गेनाइजेशन की पड़ी नजर इन बेबस हालातों पर तो आगे आए समाजसेवी, फिर किया ये परोपकारी कार्य, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। जब किसी भी मौसम का सितम बढ़ता है तो उसकी मार सबसे पहले गरीब पर पड़ती है। चाहे वह भीषण गर्मी हो, ठिठुरन भरी सर्दी हो या घनघोर वर्षा। गरीब बस्ती और वहां रहने वाले बच्चों की जीवन शैली मौसम की बेदर्दी का वास्तविक नजारा बयां करती है। किसी भी प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा असर देखना चाहते हैं तो उस गरीब बस्ती में जीने वाले मासूम और प्यारे बच्चों की जिंदगी से आप अंदाजा लगा सकते है। 

गरीब बस्तियों के हालात आपको बताएंगे कि इस चिलचिलाती धूप में बच्चे कैसे जीवन बसर कर रहे है। अगर हमारे बच्चे का पैर जलती जमीन पर इस गर्मी में पड़ जाता है तो हमारा कलेजा फट जाता है। इंसानियत के नाते हम सोच सकते हैं कि गरीब के बच्चे इस तपती धूप में कैसे नंगे पैर रहते होंगे। जब हमारे घर के कूलर और पंखे गरम हवा देने लग गए हैं, तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है, ऐसे हालात में हमारे ही नीमच शहर के अटल बस्ती और एकता बस्ती जैसे इलाकों के कई बच्चों को आप नंगे पैर सड़क पर चलते देख सकते हैं। मां बाप की गरीबी इसका बड़ा कारण है। 

हेल्प फ्रॉम हार्ट सोशल आर्गेनाइजेशन से जुड़े हेमंत रावल की नजर जब अटल बस्ती के बच्चों के नंगे पैरों पर पड़ी तो उन्होंने ऑर्गेनाइजेशन की भानुप्रिया बैरागी को अवगत कराया और टीम के सदस्यों को लेकर अटल बस्ती पहुंचे। इन सब ने पैरों में छाले पड़ जाने वाली धूप में गरीब बच्चों के पैरों में अपने हाथों से चप्पल पहनाई। बच्चों के पैरों में चप्पले देख गरीब मां-बाप की खुशी का ठिकाना ना रहा। यह पहल निश्चित ही काबिले तारीफ है। 

इस नेक काम में हेमंत रावल, भानुप्रिया बैरागी, राकेश माली, सत्यनारायण, सुनील नागदा, हेमलता नागदा का सहयोग अनुकरणीय रहा। इस तरह की पहल और जमीनी समाज सेवा की आज परम आवश्यकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE