मनासा। गुरुवार को ग्राम पंचायत देवरी खवासा के सहयोग से भगवान देवनारायण मन्दिर परिसर मे विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रखा गया। स्वतंत्रता सेनानी छैलाराम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्यावर के द्वारा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा जांच शिविर मे देवरी ख़वासा सहित आसपास क्षेत्र से ग्रामीणजनो ने बड़ी संख्या में पहुच अपने रोगों की जांच करवाई।
शिविर मे मौजूद रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजो के घुटना दर्द, कमर दर्द, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, किडनी समस्या, टीबी रोग, शुगर जैसी कई अन्य बीमारियों की जांच कर दवाई दी। शिविर मे सभी ग्रामीणजनो का भी सहयोग रहा। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सहित नगर के कई जनसेवक व ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।