नीमच। एमपी बोर्ड ने आज दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया है। जिसमे फिरसे छात्राओं ने बाजी मारी है। दसवीं का परिणाम 63.29 प्रतिशत रहा वहीं बारहवीं का परिणामम 55 प्रतिशत से अधिक रहा। रिजल्ट जारी होते ही होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए मुहीम शुरू की है।
इस मुहीम के जरिए उन छात्र छात्राओं के फोटो व परिणाम को प्रकाशित किया जाएगा। जिन्होंने विद्यालय परिवार और नीमच का नाम रोशन किया है। यदि आपके भी परिवार व क्षेत्र में किसी बालक बालिका ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कर्ष्ट अंक अर्जित किए हो तो आप भी हमें सम्बंधित विद्यार्थी का फोटो और परीक्षा में प्राप्त अंक भेजे। साथ ही विद्यालय के नाम के साथ अपना निवास स्थान भी लिखे। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मोब न 9407481144 पर व्हाट्सप्प मैसेज के द्वारा जानकारी भेज सकते है। आपके द्वारा भेजी गई जानकारी को वॉइस ऑफ़ एमपी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।