BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 4:11 pm
BIG NEWS : धरती अम्बर झूम रहा है,बरस रहा है रंग..., चार दिवसीय उर्स के अंतिम दिन महफिल-ए-रंग का आयोजन, क़ुल के साथ बाबा शहाबुद्दीन का 128 वां उर्स संपन्न, अंतिम दिन दरगाह पर उमड़ा हज़ारों का हुजूम, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। हज़रत बाबा शहाबुद्दीन र अ का 128 वां उर्स बुधवार को संपन्न हुआ। चार दिवसीय उर्स के अंतिम दिन 24 मई को निसार एहसान चिश्ती कव्वाल मेवाड़ और राजा सरफराज दरबारी कव्वाल रामपुर उत्तरप्रदेश ने सूफियाना कलाम पेश किए। महफिल में राजा सरफराज़ कव्वाल ने जब मेरा पीर है आमने सामने पढ़ा, जिस पर श्रोता झूम उठे और कव्वाल को इनाम से नवाज़ा। 

उर्स एवं इंतज़ामिया कमेटी के सदर मुन्ना दुर्रानी ने बताया कि चार दिवसीय उर्स के पहले दिन मुशायरे का आयोजन। वहीं 22 मई से 24 मई तक महफिल-ए-कव्वाली सजाई गई। इस दौरान लंगर का आयोजन भी किया गया। दूरदराज़ से आए ज़ायरीन ने मज़ार पर हाज़री दी और चादर पेश कर अमन, चैन, भाईचारे की दुआ मांगी। जिसके बाद निसार एहसान चिश्ती एंड पार्टी मेवाड़ सहित मकामी कव्वालों ने धरती अम्बर झूम रहा है बरस रहा है रंग, आज रंग है कलाम पढ़ा। वहीं क़ुल के साथ उर्स संपन्न हुआ। जिसके बाद ज़ायरीन ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। अंतिम दिन करीब 30 हज़ार से अधिक लोग उर्स में शरीक हुए। 

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दिलीप सिंह परिहार, कांग्रेस नेता तरुण बाहेती, उमराव सिंह गुर्जर, सईद चौधरी काले, इक़बाल कुरैशी, हुसैन खां कार्पेंटर, अमजद खान सहित कई कांग्रेसी और भाजपा नेता मौजूद थे। उर्स के अंतिम दिन ज़िला मुस्लिम इंतज़ामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने भी उर्स में शिरकत की। उर्स कमेटी ने जनप्रतिनिधियों और सूफियों का साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बाबा शहाबुद्दीन दरगाह मार्ग के जल्द निर्माण का आश्वासन भी दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE