BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 5:44 pm
BIG REPORT : जिला मेरिट लिस्ट में विजडम स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, विद्यालय परिवार ने दी सभी विद्यार्थियों को बधाई, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच । माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विजडम हायर सेकेंडरी स्कूल नीमच के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।

विजडम हायर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा नगर नगर नीमच की छात्रा तितिक्षा शक्तावत ने साइंस संकाय में 94.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा हाई स्कूल परीक्षा मे कक्षा 10वीं की छात्रा भूमिका पाटीदार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

विजडम स्कूल की कक्षा 12वीं के छात्र हैप्पी राज ने 92.6 प्रतिशत, नंदिनी ने 90.4 प्रतिशत, श्रुति ने 86.4 प्रतिशत, नितू ने 83 प्रतिशत तथा कॉमर्स संकाय में स्नेहा ने 86.4 प्रतिशत, यशवंत ने 82.4 प्रतिशत तथा मनोज ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाई स्कूल में आरव ने 93.2 प्रतिशत, जिज्ञासा 92.4 प्रतिशत, तनु ने 90 प्रतिशत तथा प्रियंका ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं के सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट के पश्चात हायर सेकेंडरी 12वीं तथा हाई स्कूल 10वीं परीक्षा में भी विजडम स्कूल के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बेहतर रिजल्ट दिया है। जिस पर स्कूल की चेयरपर्सन मंजू पाटीदार ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE