नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच से सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा हार्टफुलनेस कान्हा शांति वनम हैदराबाद के संयुक्त तत्वधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कराडिया महाराज, बंबोरा, बंबोरी एकात्म अभियान ध्यान योग शिविर का आयोजन दिनांक 24 मई 2023 बुधवार स्थान ग्राम पंचायत भवन में किया गया। तीनों गांव से बहुत ही अच्छा सहयोग रहा।
समिति अध्यक्ष कराडिया से अनुज बैरागी, सचिव धर्मेश बंबोरा से, उपसरपंच मुकेश पाटीदार समिति अध्यक्ष द्वारिकाधीश, बंबोरी से अध्यक्ष राधा एवं शिविर में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं एवं पुरुष के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण राजमल व्यास सर नीमच द्वारा एवं टीना गहलोत फिजियो थैरेपिस्ट एवं योग टीचर नीमच द्वारा दिया गया। आयुष विभाग से कानसिंह राणावत एवं सोनिया का भी सहयोग रहा।