जीरन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचडोद में पढ़ने वाली जमुनिया खुर्द की बेटी ने स्कूल में सबसे प्रथम स्थान पर आकर अपने माता-पिता व परिवार जनों का नाम रोशन किया है।
जमुनिया खुर्द की रहने वाली आंचल कुंवर सोनगरा ने कुचडोद स्कूल में पढ़कर 12वीं कक्षा में 79 प्रतिशत अंक लाकर परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है सभी ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया समस्त सोनगरा परिवार जमुनिया खुर्द कुचडोद ने सभी का आभार व्यक्त जताया।