रामपुरा। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचोर से 7 किलोमीटर दूर राजपुरा में लाइट के पोल पर चढ़कर मेंटेनेंस का कार्य करते वक्त गफूर पिता जाफर खान पठान अचानक पोल से गिर गए। तुरंत उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मनासा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और रामपुरा पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
रामपुरा उप निरीक्षक मीणा द्वारा घटना स्थल पर जाकर पंचनामा बनाया गया। वही एमपीबी के कर्मचारियों द्वारा भी मौके का पंचनामा बनाया गया और एमपीईबी के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि डिपार्टमेंट द्वारा जो भी मदद होगी वह हर संभव की जाएगी।