झालावाड़। शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों कलश लिए महिलाओं और पुरुषों सहित प्रसिद्ध शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हुए। इसमें हजारों लोगों का सैलाब उमड़ने की है।
कार्यक्रम के संयोजक हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर झालावाड़ जिले में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत शहर में व्यायाम प्रदर्शन, आतिशबाजी, महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। समारोह के अंतिम दिन झालावाड़ शहर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश सीहोर के प्रसिद्ध शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी मौजूद रहें। जो शोभायात्रा के बाद झालावाड़ शहर के राधारमण मांगलिक भवन मैदान में सनातन धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे और एक दिवसीय शिव कथा का वाचन करेंगे।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा हे ऐसे में आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की माकूल व्यवस्था की गई है। जिसके लिए एक विशाल पांडाल स्थापित किया गया है, तो साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को भी पुलिस विभाग द्वारा परिवर्तित रखा जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा भी पूरे कार्यक्रम को लेकर मुस्तैदी रखी जा रही और एएसपी और डीएसपी लेवल के पुलिस अधिकारी कार्यक्रम के समापन तक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखेंगे।