कसरावद। भारतीय मजदूर संघ के हस्तक्षेप के बाद विगत कई दिनों से मराल ओवरसीज कंपनी के श्रमिकों और टेंपो संचालकों में किराए को लेकर विवाद चल रहा था। जो भारतीय मजदूर संघ के नरेंद्र पटेल के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और यथावत 5 रुपए किराया श्रमिकों से लिया जाएगा एवं भविष्य में कोई टेंपो के द्वारा किसी भी वाहन में बैठने से रोका टोकी नहीं की जाएगी सभी एक परिवार की तरह आपस में मिलजुल कर आपसी में समझौता हुआ। बताया जा रहा है कि मराल श्रमिकों एवं ऑटो संचालकों के बीच किराए को लेकर खलटाका चौकी पर श्रमिकों द्वारा अपनी शिकायत वापस ले ली।