मनासा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिजल्ट आने के बाद नीमच जिले की शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों ने लगातार अपना परचम फहराया है। बेटियों की लगन और मेहनत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है।
शासकीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर कितना अच्छा है इसको एक बार फिर खानखेड़ी की बेटी पायल जोशी तथा कृष्णा (कुंडला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से) में जोशी ने साबित कर दिया है। खानखेड़ी (नीमच) की बेटी ने जिले में बाजी मारते हुए 500 अंक में से 465 अंक प्राप्त किए। पायल नागदा नीमच जिले के खानखेड़ी जैसे दूरस्थ गांव की छात्रा है। पायल के माता पिता खेती करते हैं। माता-पिता को कृष्णा ने अपना आदर्श बताया है। पायल की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार, सभी समाजजनों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।