मंदसौर। शहर में चेना माता कुशला माता जयंती के अवसर पर लक्ष्यकार समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। बैंड बाजे ढोल के साथ लक्ष्यकाकार समाज के पुरुष महिलाएं बड़ी संख्या में धूम धाम से नाचते धिरकते हुए चल समारोह निकाला यह चल समारोह राम टेकरी स्थित चेना माता कुशला माता मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर स्थित लक्ष्यकार धर्मशाला पर समापन होगा।
आरती सोलंकी ने बताया कि लक्ष्यकार समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चल समारोह निकाला जा रहा हैं समारोह का समापन धर्मशाला पर होगा और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।