मन्दसौर। शहर में दशोरा ब्राह्मण समाज द्वारा आज शिवना नदी के बीच स्थित अपनी कुल देवी की पूजा अर्चना की गई। पूरे देश भर से एकत्र हुए बड़ी संख्या में दशोरा ब्राह्मण समाज के पुरुष महिलाएं शिवना नदी पर पहुंचे और अपनी कुल देवी की पूजा अर्चना की। सभी लोगों को प्रशासन की देखरेख में नाव में बैठाकर कुल देवी के समक्ष पहुंचाया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया।
आनंद दशोरा ने बताया कि पिछले 700 वर्ष पूर्व मुस्लिम अलाउद्दीन खिलजी ने जब आक्रमण किया था तब से दशोरा ब्राह्मण समाज ने मन्दसौर से विस्थापन किया था। जब आक्रमण किया था तब लाखो की संख्या में दशोरा ब्राह्मण समाज के लोगों को मौत के घाट उतार दिया और शिवना नदी में लाशों को फेंक दिया गया था। जो उस आक्रमण में बच गए वे सभी देश के अलग अलग राज्यों में अपना रोजगार स्थापित कर सरकार की मूल धारा में शामिल हुए। तब से लेकर पूरे देशभर से प्रति वर्ष कुलदेवी की पूजा अर्चना करने मन्दसौर शिवना नदी पर पहुंचते हैं।