BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हनुमान जयंती पर माधोपुरी अखाड़ा.. <<     BIG REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत नीमच मण्‍डी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 99 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बूथ अवेयरनेस.. <<     MANDI BHAV : काबुली चना में आई गिरावट, करीब 200 रुपए तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम.. <<     KHABAR : मनासा में मतदाता जागरूकता वाहन रैली का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पौधा क्रय कर दिया पर्यावरण.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल करेगी.. <<     KHABAR : मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत मनासा.. <<     BIG VIDEO NEWS: नप गए सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, सरकार ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में जल संकट के हालात, बघाना के इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 9:22 am
HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल,पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ                                                                                        

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लोगों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


वृषभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी नई नौकरी की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी नयी सम्पति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें,नहीं तो आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में  आपको मन्न मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको आज वापस मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोग उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आसानी से धन  कमा पाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको उसमे समस्या होगी। भाई बहनों से  आप बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज चारों ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप माता-पिता के आशीर्वाद से करेंगे। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपने जो कर्ज लिया था आप उसे उतारने में सफल रहेंगे।

 

तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है । अपने  किसी बचपन के मित्र से  मुलाकात करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी नए निवेश की तैयारी कर सकते हैं। लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोग आज सावधानी बरतें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  कोई अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक होने के कारण सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस संबंधित कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। 


धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अभी कुछ और समय परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले  माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।


मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग  किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप किसी से कोई वादा या वचन ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। किसी से यदि आप धन उधार लेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।


कुंभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं,जो आपको खुशी देगा। लेकिन बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी से धन उधार न लें, अन्यथा उसे उतारना मुश्किल हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE