सरवानिया महाराज। महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिती के तत्वाधान में 28 मई रविवार को दोपहर 03 बजे रावला चोक से विशाल चल समारोह जिसके मुख्य अतिथि 1008 संत श्री प्रकाशानन्द जी महाराज मानस मर्मज्ञ सहजधाम बरखेड़ी जावरा, ठा जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश का सानिध्य प्राप्त होगा। इस आयोजन में आप सर्व समाज आमंत्रित है।
विशाल चल समारोह रावला चोक से सदर बाजार पीपली चोक नीमच सिंगोली रोड होते हुई हरिया भेरू मंदिर होते हुई राणावत छात्रावास पहुंचेगा, तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा। श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिती ठिकाना सरवानिया आप सभी से निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाएं।