BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 3:44 pm
NEWS : झालावाड़ जिले से बड़ी खबर, बवंडर ने जमकर कोहराम मचाया, मोबाइल टावर हुआ क्षतिग्रस्त, इलाके में हादसे का अंदेशा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

झालावाड़। जिले में देर शाम से ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है और देर रात हुई तेज बारिश और आंधी तूफान ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे में भी देर रात को आए बवंडर ने जमकर कोहराम मचाया। इस दौरान तेज हवाओं से सारोला कस्बे के सहकारी बैंक के समीप लगा बीएसएनएल मोबाइल कंपनी का टावर भी क्षतिग्रस्त हो गया। खुशकिस्मती से टावर झुकते हुए समीप के सहकारी बैंक की दीवार पर जा टिका। इस दौरान टावर से जुड़ी विद्युत केबल ने भी टावर को जमीन पर धाराशाही होने से बचा लिया, अन्यथा आसपास के रहवासी क्षेत्र में देर रात कोई बड़ा हादसा हो जाता। 

हालांकि मोबाइल टावर इस समय इस समय भी विद्युत केबल और समीप के बैंक भवन की दीवार पर टिका हुआ है, जो कभी भी तेज हवाओं के साथ धराशाई होकर नीचे गिर सकता है। ऐसे में इलाके में हादसे का अंदेशा बना हुआ है। 

गौरतलब है कि टावर के आसपास कई रिहायशी मकान भी है, ऐसे में टावर गिरने के अंदेशे के चलते उन मकानों के रहवासियों में दहशत पैदा हो गई है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारियों द्वारा टावर को फिर से स्थापित करने और मरम्मत करने के लिए टीम रवाना की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE