BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 12:21 pm
KHABAR : समाजसेवी स्व घीसालाल पटवा की प्रथम पुण्यतिथि पर, णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन एवं संघर्षमयी जीवन पर आधारित संकल्पों की उड़ान नामक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम संपन्न, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। किसी भी महान पुरुष के अवसान के बाद लोग उन्हें याद करते हैं ऐसे समय में व्यक्ति के जीवन के विविध पहलुओं को जानना श्रेयस्कर होता है और विशिष्ट व्यक्तियों का व्यक्तित्व जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में झलकता है नगर के ऐसे ही धार्मिक सामाजिक राजनैतिक एवं दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले  समाजसेवी स्वर्गीय घीसालाल पटवा की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के वर्धमान स्थानक भवन पर णमोकार महामंत्र जाप, पुष्पांजलि, एवं जीवन पर पर आधारित पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में नगर के समाजजनों गणमान्य नागरिकों और बचपन से लेकर जीवित अवस्था तक उनके संघर्षमय जीवन में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले इष्ट मित्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र जाप के साथ हुई पश्चात वर्धमान जैन स्थानक भवन पर उपस्थित समाज जनों गणमान्य नागरिकों और इष्ट मित्रों ने स्वर्गीय पटवा के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए नगर हित और धार्मिक सामाजिक राजनीतिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 इस अवसर पर उनकी पुत्री रेखा रातडिया मंदसौर द्वारा उनके संघर्षमयी जीवन पर संकलित संकल्पों की उड़ान नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, समाजसेवी प्रकाशचंद नागोरी, जमनेश नागोरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशरफ मेंव गुड्डू, ओंकारलाल शर्मा, प्रदीप जैन, पत्नी प्रेमबाई पटवा पुत्र लोकेश कुमार पटवा पुत्री रेखा रातडिया मंदसौर के  हाथो एवं समाज जनों और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में किया गया। 

इस अवसर पर स्वर्गीय पटवा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र नागौरी, जमनेश नागौरी, ओंकारलाल शर्मा, कैलाश चंद्र जोशी एडवोकेट, रेखा रातडिया ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम मैं बड़ी संख्या में समाज और नगर के गणमान्य नागरिक इष्ट मित्र एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुवे कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन ने किया।

आचार्य विजयराज जी मा सा की प्रेरणा से आत्महत्या नही करने के संकल्प पत्र भरवाये 

पटवा की प्रथम पूण्य तिथी के अवसर पर आयोजित नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम के पश्चात आचार्य श्री विजयराज जी मा.सा की प्रेरणा से उपस्थित लोगो से आत्महत्या को महा पाप बताते हुए किसी भी परिस्थिति मे आत्म हत्या नही करने की प्रेरणा देते हुए आत्महत्या नही करने के संकल्प पत्र भी भरवाये गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE