BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता के कर कमलों से कल होगा भादवा माता में धर्मशाला का भव्य शुभारंभ, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध आरोग्य स्थल श्री भादवा माता में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज (मध्यप्रदेश जोन) द्वारा लाखों रुपए की लागत से सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला का निर्माण किया गया है। धर्मशाला का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसका शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 29 मई को धर्मशाला परिसर भादवा माता पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज जी मेहता इंदौर होंगे। समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहता द्वारा विधि विधान से समाज की धर्मशाला का लोकार्पण किया जाएगा।
 
अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के मध्य प्रदेश जोन उपाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, एवं मंत्री रामबाबू नागदा ने बताया कि यहां आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 29 मई सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो भादवा माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। धर्मशाला परिसर में प्रातः 11 बजे से हवन एवं दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1 से 3 बजे तक अतिथियों का वक्तव्य होगा। इसके पश्चात भोजन प्रसादी रखी गई है। 

मेनारिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता के बनने के बाद से लगातार समाज द्वारा पहले राजस्थान के आसावरा माताजी मैं भव्य धर्मशाला का निर्माण हो चुका है तथा अब भादवा माता में भी यह पूरी तरह तैयार चुकी है जिसका कल लोकार्पण होगा। मेहता लगातार ही समाज हित में कार्य करते आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में हरिद्वार में भी एक भव्य धर्मशाला समाज की ओर से देखने को मिलेगी।  मेहता की कार्यकुशलता एवं लगन, त्याग का ही परिणाम है कि उन्होंने लगातार समाज के इन कामों के अलावा शिक्षा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में भी कई अनुकरणीय कार्य किए हैं तथा आने वाले समय में भी और भी देखने को हमें मिलेंगे। मेहता के नेतृत्व में समाज जनों द्वारा कई बार ब्लड डोनेट कैंप, कोरोना काल के आमजन की सेवा में लगातार तत्पर रहे तथा विपरीत परिस्थितियों में लगातार सेवा की। गरीब बच्चों को शासकीय स्कूलों में बैग वितरण धार्मिक कार्यक्रम आदि कई कार्य इनके द्वारा किए गए। अब एक और सौगात कल इनके द्वारा दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE