BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 5:04 pm
BIG NEWS : एमपी में भीषण सड़क हादसा, इंदौर से निकली चार्टर्ड बस मंदसौर के यहां टायर फटने से पलटी, दुर्घटना में 3 लोगो की मौत, गंभीर घायलों को किया रेफर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। आज दोपहर में मंदसौर के दलौदा के यहाँ भीषण सड़क हादसा हो गया है। इंदौर से नीमच की ओर आ रही चार्टर्ड बस दलौदा भावगढ़ फंटे के यंहा डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। दुर्घटना होते ही सड़क की दोनों और लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही दलौदा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर 3 बजे की है। चार्टर्ड बस क्रमांक एमपी 09 एफए 9113 की स्पीड काफी तेज़ थी। जिसके चलते टायर फटने से बस पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जहां राहगीरों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर लाया गया। वहीं जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। विधायक सिसोदिया सहित जिले के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। 

जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में 03 लोगो की मौत हुई है और 19 यात्री घायल हुए है। 9 गंभीर घायलों को रतलाम, इंदौर और उदयपुर रेफर किया गया है। बाकि घायलों का इलाज मंदसौर में ही चल रहा है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE