BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 5:22 pm
SHOK SAMACHAR : नीमच के प्रतिष्ठित डेरकी परिवार की बहू तस्नीम बहन का इंतकाल, इलाज के दौरान तोड़ा दम, रात को बोहरा कब्रिस्तान में करेंगे सुपूर्द ए खाक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित डेरकी परिवार की बहू तस्नीम बहन पति इब्राहिम डेरकी (रोज़ी भाई) का इंतकाल हो गया। उन्होंने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके असमय जाने से परिवार से मातम छा गया। उन्हें आज रात 8 बजे बुरहानी बाग बोहरा कब्रिस्तान में सुपूर्द ए खाक किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार शाम 4.30 बजे कलेक्ट्री चौराहा पर हुई सड़क दुर्घटना में बंगला नं. 46 बी निवासी तस्नीम पति इब्राहिम डेरकी (रोज़ी भाई) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। उन्हें इलाज के लिए परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। जहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया था। इंदौर जाते समय तस्नीम की रास्ते में तबियत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन उन्हें उज्जैन के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। आज रात 8 बजे बुरहानी बाग बोहरा कब्रिस्तान में तस्नीम को सुपूर्द ए खाक किया जाएगा। तस्नीम धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। समाज सेवा में उनका बड़ा योगदान था। उन्होंने उर्दू और पॉलिटिकल साइंस में एमए कर रखा था। ये शहर के प्रतिष्ठित डेरकी परिवार की बहू थी। इनके पति रोज़ी भाई प्रोफेसर रहे हैं। तस्नीम बहन अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अब्दुल अली ईरानी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE