BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 5:30 pm
BIG NEWS : मंदसौर के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन, उपलन्धि पर हॉकी प्रेमियों सहित आमजनों ने दी बधाई, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। अक्षा, यशोदा, चिराग व अभय का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन 8 से 12 जून तक ग्वालियर होने वाली सीनियर शालेय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर के चार खिलाड़ी यशोदा मोयल, अक्षा बी, चिराग पासवान व अभय कुमावत का चयन हुआ है। 

यह जानकारी हॉकी मंदसौर के सचिव अविनाश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि यह चयन बेतूल में आयोजित सीनियर राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया साथ ही यह भी बताया कि यह सभी प्लेयर मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर व खेलो इंडिया सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले 1 से 6 जून तक राष्ट्रीय कैंप का आयोजन ग्वालियर में ही किया जा रहा है , जिसमें मध्य प्रदेश के चयनित सभी प्लेयर भाग लेंगे वह मध्यप्रदेश कोच के मार्गदर्शन में टीम एकजुट कैसे खेले इस पर  कार्य करेंगे । आशा और यशोदा महारानी लक्ष्मीबाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, सेंट्रल द्वारा नियुक्त खेलो इंडिया कोच वैभव चौरसिया, शैलेंद्र मसीह, मंगल बैरागी, मीत चौहान, नवम देवकोटा, ओम प्रकाश गुर्जर, मनोज, करण, शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ खेल अधिकारी राजू कुमार, महारानी स्कूल प्रशिक्षक शांता व्यास, दलोदा कॉलेज में पदस्थ खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, अंकित मंडोरा ,मनोज जैन, राकेश श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आरर्थर , अंकुर अग्रवाल, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व इनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE