BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 1:46 pm
KHABAR : ऑल इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम में बतौर अतिथि फिजिक्स वाला मोहम्मद जिया दिल्ली भी शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। हाल ही में जारी हुए बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में मुस्लि समाज के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर समाज का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का रविवार को जमात खाने में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ऑल इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम में बतौर अतिथि फिजिक्स वाला मोहम्मद जिया दिल्ली भी शामिल हुए। मो. जिया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से कॅरियर के क्षेत्र में विद्यार्थियों ने पहला कदम बढ़ाया है, इन बढ़ते कदमो को रोके नही, प्रतिभा को किसी दायरे में सिमट कर नही रखा जा सकता। वेलफेयर सोसायटी के हाजी जाकिर ने कहा कि वर्तमान में समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ा है, प्रतिभाएं समाज का नाम रोशन कर रही है। इसी को देखते हुए वेलफेयर सोसायटी अब समाज में शिक्षा को बढ़ाया देने का काम कर रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियो को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान  हाजी शमीम जिलानी,जाकीर खान  मेहबुब खान शमिम जिलानी  अलताफ आजाद, आदि मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE