BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 5:00 pm
BIG NEWS : धर्म की बड़ी दुकान बयान से पलटे सज्जन वर्मा, पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर किया था कमेंट, अब बोले-माफी चाहता हूं, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंदौर के रहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने धर्म की बड़ी दुकान खोलने वाले बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने सीहोर के पं. प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि श्इन लोगों की धर्म की दुकानें खुल गई हैं। पहले छोटी दुकानें थीं, अब बड़ा जनरल स्टोरी खुल गया है। अब एक वीडियो जारी कर कहा कि क्षमा चाहता हूं। शब्द संयोजन ठीक नहीं था।


देवास की सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिरवाय में भागवत कथा के दौरान क्षेत्रीय विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने मंच से कहा था कि “धर्म की भी अब दुकानें खुल गई हैं। पहले छोटी दुकानें होती थी, अब बड़ा जनरल स्टोर खुल गया। उन्‍होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम वाला और एक सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा ने बड़ी दुकान खोल लीं हैं।” उनका ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि “मैं संत कथावाचक श्रीराम कृष्ण उपाध्याय जी के आदेश से उनकी प्रेरणा से और उनके धर्म मंच से कहे शब्दों के लिए खेद व्यक्त करता हूं और माफी चाहता हूं। मैं अपने शब्दों को सही तरीके से संयोजन नहीं कर पाया और उनके प्रति माफी चाहता हूं। मैं अपनी अगाध श्रद्धा कुबेश्वर धाम के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा जी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रति रखता हूं। इसके साथ ही मैं राम कृष्ण उपाध्याय जी से अनुरोध करता हूं कि आप अपनी वाणी से श्री रामकथा, श्रीभगवत कथा, श्री विष्णु पुराण के माध्यम से धर्म की गंगा अविरल बहाते रहे, जिससे हम सभी लोग उसका लाभ ले सकें।”


इसी साल 13 फरवरी को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी थे। मुलाकात का जो फोटो सामने आया था उसमें वर्मा घुटने के बल पं. धीरेंद्र शास्त्री के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में कांग्रेस नेता अरुण यादव और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिखाई दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE