BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक हादसा, नर्मदा में नहाने गए तीन भाइयों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान, गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, तीन बहनों के थे एक-एक घर के चिराग, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। एमपी के सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के माथनी के पास जहाजपुरा घाट में तीन युवा नर्मदा में डूब गए। तीनों रिश्ते में भाई थे। तीन युवा बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया। तीनों भाइयों की उनके गांवों में एक साथ अर्थियां उठीं तो हर कोई रो उठा।

तीनों युवा औबेदुल्लागंज क्षेत्र के नागर समाज के थे। दीवाटिया के सोरभ नागर, ईटायाकलां के हर्ष नागर और औबेदुल्लागंज के अर्जुननगर के प्रियांशु नागर, तीनों लगभग 19 वर्ष के थे। सुबह 11 बजे जैसे ही इन युवाओं की मौत की खबर पहुंची, तीनों गांव के साथ, जिसने भी घटना के बारे में सुना, शोक में डूब गया।

बताया जा रहा है कि तीनों शनिवार शाम को मोटरसाइकिल से सलकनपुर के पास माथनी सोरभ की बहन के घर गए थे। रविवार शाम को इन्हें वापस लौटना था, लेकिन इनकी मोटरसाइकिल पंचर हो जाने से वे रविवार की रात भी वहीं रूक गए। सोमवार को तीनों अन्य दो युवाओं के साथ जहाजपुरा नर्मदा स्नान के लिए चले गए। सोरभ, हर्ष व प्रियांशु के साथ माथनी से ऋषभ नागर व पियूश नागर भी इनके साथ स्नान के लिए गए थे। घाट पर पहुंचकर पहले दो युवा पानी में गए, तो डूबने लगे। तीसरा इनको बचाने के फेर में डूब गया। इसके बाद ऋषभ भी इनको बचाने गया, तो वह भी डूबने लगा। ऋषभ को अन्य लोगों ने पैर पकडकर वापस खींचा।


तीनों युवा रिश्ते में भाई थे। दीवाटिया के संतोश नागर की पांच बेटियां व एक बेटा सोरभ था। ईटायाकलां के हर्ष के पिता भगवत सिंह का पहले ही देहांत हो चुका है और परिवार में मां व एक बहन है। अर्जुननगर औबेदुल्लागंज के पप्पू नागर का एक बेटी व एक बेटा प्रियांशु ही था। सोरभ व हर्ष दोनों सगी बहनों के बेटे हैं और प्रियांशु मामा-बुआ की बहन के बेटे हैं। यानी तीनों बहनों के एक-एक बेटे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE