BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 12:32 pm
KHABAR : नगर में लगे दो वाटर कूलर खराब, अधिकांश में निकल रहा गर्म पानी, नहीं बुझ रही प्यास, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। पारा जैसे जैसे बढ़ रहा है वैसे वैसे गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। गला सूखने लगा है। नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाये गये थे। इसमें 2 वाटर कूलर खराब पड़े हुये हैं तो कुछ वॉटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। ऐसे में राहगीर पानी को भटक रहे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान दे रहे हैं जिसके चलते वाटर कूलर सही नहीं हो पा रहे हैं। जिस उददेश्य के लिए यह लगाये गये उसका लोगों को लाभ भी नही मिल पा रहा है।

अब जब पारा बढ़ा है तो ऐसे में लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। नौ तपा के शुरूआती दिनों में ही लोग पानी के लिए यहां वहां भटकते दिखाई दे रहे है। हर साल की तरह इस साल भी राहगीर पीने के पानी की तालाश करते नजर आ रहे हैं। नगर के अनेक चौक चौराहों में वॉटर कूलर नगर पालिका के द्वारा लगाया तो गया है लेकिन नाम मात्र के लिए है। चौक चौराहों में लगे वॉटर कूलर क्षतिग्रस्त के साथ-साथ गंदगी भी दिखाई देती है। जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। नगर के अनेक वॉटर कूलर बंद के साथ-साथ गर्म पानी उगल रहा है जिससे राहगीर अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

वॉटर कूलर के स्थान को बना दिया कचरा घर-

लालीपुर में स्थित वॉटर कूलर के नीचे बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया जा रहा है। राहगीरों ने स्थानीय दुकानदारों पर आरोप लगाए हैं कि यहां के दुकानदारों द्वारा दुकानों से निकलने वाली सामग्री यहां वहां फेंक दिया जाता है जिससे यहां गंदगी का अंबार दिखाई देता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE