जीरन। नीमच रोड स्थित गांव हर्कियाखाल में बालाजी मंदिर के सामने अचानक एक कार में आग लग गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार जीरन से नीमच की ओर जा रही थी। तभी हर्कियाखाल में गाड़ी बंद हो गई। जैसे ही ड्राईवर ने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ घुमाया तो गड़ी से धुंआ निकलने लगा। धुंआ देखकर कार सवार घबरा गए और तुरंत उतर गए। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।