BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 4:14 pm
KHABAR : संस्था बीआर फाउंडेशन के तत्वाधान में बेजुबान पक्षियों के लिए रामपुरा नगर में लगाए गए परिंडे, पढ़े खबर 

Share On:-

रामपुरा/नीमच। भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव जंतु पानी की तलाश करते हैं ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराएं। ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बीआर फाउंडेशन द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। 

सेल्फी विथ सकाेरा अभियान सीजन-4 के तहत रामपुरा नगर में विभिन्न जगहों पर परिंडे लगाए गए। संस्था निरंतर कई वर्षों से बेजुबान पशु पक्षियों के लिए हजारों की संख्या में परिंडे लगा रही हैं तथा इनमें समाजसेवियों द्वारा नियमित रूप से पानी भी भर जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआती पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था द्वारा आरपी कालेज परिसर, शासकीय आईटीआई, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, नगर परिषद, नवोदय विद्यालय, सरकारी अस्पताल परिसर, में परिंडे लगाए गए।
संस्था निरंतर 3 वर्षों से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज फिर से बेजुबान पक्षियों की सेवा में योगदान किया।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, सब इंस्पेक्टर ईश्वर जोशी, आशीष कुमार सोनी, प्रदेश महासचिव लखन मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जडाेलिया, मंदसौर जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोट, रामपुरा तहसील अध्यक्ष नितिन धावरी, तह अध्यक्ष महिला विंग सफलता मुजावदिया, महासचिव अंकित मंडावरिया, कोषाध्यक्ष पायल गुर्जरसंगठन मंत्री साक्षी गंधर्व, अरबाज पठान, सहसचिव निखत जहां, सचिव हेमन्त मेघवाल, जिला संगठन मंत्री प्रकाश मालवीय, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन मालवीय, कुशाल मालवीय, डॉ मयूरी परमार आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी विष्णु मालवीय द्वारा दी गई

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE