BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : तेज आंधी तुफान से हुआ नुकसान, गर्मी से मिला निजात तो पेड़ हुए धराशाही, पान की फसल में भी क्षति, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। नौतपा में रोहिणी नक्षत्र एवं जेठ माह के जाते-जाते हुई मावठे की बारिश से एक और तो खुशी व अच्छी बारिश के लिए अच्छा संकेत है। वहीं दूसरी ओर बारिश से पूर्व तेज आंधी तूफान से मची तबाही से काफी नुकसान होने से मायुसी भी है। 

कुकड़ेश्वर बस स्टैंड एवं नगर में कई जगह पर पुराने व नये पेड़ धराशाई हो गए तो बस स्टैंड पर खड़े वाहनों के ऊपर पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ। दुकानों के चद्दर टुटने व कहीं कच्चे एवं चद्दर वाले मकानों से चद्दर उड़ने और टूट-फूट की छुटपुट घटना की हुई है। वहीं पशुओं के लिए रखा घास फूस भी हवा से उड़ने और बारिश से भीगने के कारण पशुओं का दाना पानी तो दूसरी ओर नगर में अचानक तेज आंधी तूफान से व्यापारियों को भी काफी नुकसान हुआ एवं अचानक हुई बारिश से नगर परिषद की स्वच्छता की पोल भी खुलती नजर आई। नालियों में भरा कूड़ा करकट रोड पर बह निकला। इसी प्रकार तम्बोली समाज की पान की खेती में भी नुकसान हुआ है। तेज आंधी से पान के बेरजें झुक गई। अचानक हुई तेज आंधी तूफान बारिश से भीषण गर्मी से राहत तो मिली लेकिन नुकसान हुआ वही रोहणी रेलाने से वृद्धजनों के अनुसार अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 29 मई मंगलवार को दोपहर 2 बजे करीब अचानक तेज आंधी तूफान और बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यस्त हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE