शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली है जिस पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। जिस पेड़ से व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। वह जमीन से महज तीन-चार फिट ऊंचाई पर है शीशम के पेड़ पर फांसी की अवस्था में है ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पहुंचे लालघाटी थाना प्रभारी राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।