नीमच। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागृति व धूम्रपान के दुष्परिणाम से लोगों को अवगत कराने हेतु भारत विकास परिषद विवेकानंद नीमच द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित सेवाश्रम कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत तंबाकू के खतरे से लोगों को जागरूक करने के लिए पेम्पलेट बांटे गए और फ्लेक्स लगाए गए। इस अवसर पर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर की उपस्थिति में पोस्टर का अनावरण किया गया। अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय और महिला प्रमुख प्रियंका रांगनेकर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को स्वाति चौपड़ा और महेंद्र भटनागर ने संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की और लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र जायसवाल, विनय मारू, दिनेश मनावत, प्रवीण अरवेदोंकर, प्रदीप ओसवाल, अजीत रांगेरकर, प्रवीण पाटीदार, प्रवीण जैन, सुनील दानगढ़, अनिल पांडे, अभय नलवाया, आशीष दरक, इंदिरा पांडे, गुंजन दरक आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव ललित कुमार राठी ने माना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।