मंदसौर। नगर पालिका परिषद मंदसौर पर एक बार फिर उंगली उठी है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विगत एक माह से नल से गन्दा और बदबूदार पानी आ रहा हैं। कई बार नगर पालिका परिषद और पार्षद गण से शिकायत की गई। लेकिन आज तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति जनप्रतिनिधि या नगर पालिका कर्मचारी ने वार्ड क्रमांक 19 में आकर सुध नहीं ली। भीषण गर्मी के चलते डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि साफ व स्वच्छ पानी पीना चाहिए। मगर फिल्टर प्लांट होने के बावजूद गन्दा पानी पीने को रहवासी मजबूर है।
नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड 19 ही मामला नहीं है करीब आधे शहर में गंदे पानी की शिकायत मिल रही हैं। गंदा पानी इसलिए आ रहा हैं कि फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य किया जा रहा हैं, जिसके कारण पाइप लाइन द्वारा नल में गन्दा पानी जा रहा हैं। एक दो दिन में कार्य पूर्ण हो जायेगा, फिर से स्वच्छ व साफ पानी मन्दसौर शहर को उपलब्ध होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।