गरोठ। माना जाता है कि समाजसेवा से बडा कोई पुण्य कार्य नही होता। इसलिए हम अक्सर देखते है कि हमारे समाज मे कई लोग निस्वार्थ भाव से दुसरो के दुख दर्द को समझते हुए उनकी परेशानियां दुर करते है। समाज के लिए नेक काम करने वाले कई लोग आपने देखे होंगे, लेकिन गरोठ के ग्राम कोटडा बुजुर्ग के डाक्टर गोपाल पाटीदार जैसा कोई व्यक्ति शायद ही आपने कहीं देखा होगा। समाज सेवा करने का गजब का जज्बा रखते हैं।
कोटडा बुजुर्ग के गोपाल पाटीदार 60 साल के है। वह पिछले 25 सालों से समाज सेवा करते आ रहे हैं। गोपाल पाटीदार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में वृक्षारोपण, गांव में पशु पालन के बारे में ग्रामीणों को बताना, किसानांे को हाईब्रिड कृषि कि ओर प्रेरित करना,पशुपालन को बढावा देना, साफ सफाई के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराना, किसानो को बैंको से जोडना, युवाओं को बिजनेस के प्रति जागरूक करना, वहीं किसानो को जैविक खेती के बारे मे बताना, वही कई तरह के अभियान से समाज मे जागरुकता लाते है। अपने खर्चे मे से पैसा बचाकर वह समाज सेवा मे लगाते है। डाक्टर गोपाल पाटीदार जब गली मोहल्ले से गुजरते है तो वही युवा दिख जाते है तो उनके पास जाकर उनको बिजनेस या अन्य चीजो के बारे मे समझाते है। महंगाई का जमाना है। पेसे को भविष्य के बारे मे बचत करना चाहिये। गोपाल पाटीदार ने बताया कि आखरी दिन तक समाज सेवा करता रहूंगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।