शिवपुरी। पाल बघेल समाज द्वारा आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस रैली में पाल बघेल धनगर समाज के लोग शामिल हुए और लोग माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जय जयकारों से स्वागत किया।
पाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम पाल और पाल समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि पाल बघेल समाज हर वर्ष अपने आराध्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाता है। शिवपुरी जिले की प्रत्येक तहसील में इस बार जयंती मनाई जा रही है। रैली में समाज की बेटी को लोक माता के रूप में सजा कर लाया गया और शिव प्रतिमा भी इस दौरान चल समारोह के साथ-साथ चली। रेली का प्रारंभ काली माता मंदिर से हुआ जिसका समापन गांधी पार्क में हुआ। रैली में बच्चे जवान और बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।