देवास। आज बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर निगम में अधिकारी कर्मचारियों के साथ आम जनों ने शपथ ली। नगर निगम में अधिकारी कर्मचारियों ने तंबाकू धूम्रपान न करने को लेकर शपथ ली वही दूसरों को भी जागरूक करने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और आम जन उपस्थित रहे।