BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2023, 8:08 pm
KHABAR : आराध्य लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जन्म जयंती के उपलक्ष्य में धनगर गायरी समाज ने निकाली तहसील के सभी गांवों में विशाल वाहन रैली, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। धनगर गायरी समाज के आराध्य, हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने वाली, सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 298 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज समाज द्वारा मनासा तहसील में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली प्रातः 9 बजे रूपावास से प्रारंभ होकर लोडकिया, महागड़ होती हुई मनासा पहुंची। मनासा में जगह जगह राजनीतिक व सामाजिक बंधुओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मनासा से पुनः वाहन रैली रवाना हुई जो की कुकडेश्वर होते हुए रामपुरा पहुंची। नगर में जगह स्वागत हुआ। जहां पर लोक माता देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः रवाना होती हुई लसुड़िया, चचोर, आंतरी माता होते हुए खजुरी में धर्मसभा के साथ समापन हुआ। वाहन रैली और धर्मसभा का सफल संचालन दुर्गेश धनगर माता रुंडी ने किया। स्वागत भाषण जगदीश धनगर खजुरी और आभार युवा जिला अध्यक्ष किशोर धनगर लसुड़िया ने माना। 
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला अध्यक्ष बंशीलाल धनगर, युवा जिला अध्यक्ष किशोर धनगर, शारदा बाई मदन धनगर, सुरेश धनगर बामनी, विरम धनगर ढाकनी, प्रभुलाल धनगर, भेरूलाल धनगर, गिरधारी लाल धनगर, भेरूलाल धनगर, हंसराज धनगर, रामप्रसाद धनगर रूपावास, जगदीश धनगर फौजी, गोपाल धनगर, रतन धनगर, कमलेश धनगर, विरम धनगर अमलावत, विनोद धनगर गुराडिया, देवीलाल धनगर दलौदा, लाला धनगर, हीरालाल धनगर, विनोद धनगर, शिवम धनगर, कैदार धनगर, गोविंद धनगर, बगदीराम धनगर, ईश्वर धनगर, रामगोपाल धनगर, शंभुलाल धनगर, तुलसीराम धनगर, रमेश धनगर, दशरथ अमरपुरा, दिलीप धनगर बरडिया, शेखर धनगर सहित समाज जन उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE