मंदसौर। जिले के ग्राम झारड़ा के समीप कितूखेड़ी में एक युवक की करंट लगने से मौत। इस घटना के बाद मृतक रामसिंह परिहार के परिजनों व ग्रामीणों ने झारड़ा बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की जान गई है। लंबे से ग्राम कितूखेड़ी में तार लटक रहे थे। इसकी शिकायत कई बार की गई। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।