BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 5:22 pm
BIG REPORT : सुवासरा की पावन धरा पर आएंगे बागेश्वर धाम, जून माह की इन तारीखों को ग्राम खेजड़िया में होगा संगीतमय हनुमंत कथा का आयोजन, सभी तैयारियां हुई पूर्ण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीतामऊ। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प लेकर अपने मिशन पर निकले हुए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ ही दिनों में सुवासरा की पावन धरती पर होंगे। विश्व में ख्याति प्राप्त पंडित धीरेंद्र शास्त्री 7,8,9 जून को खेजड़िया में संगीतमय हनुमंत कथा का वाचन करेंगें। उससे पूर्व 6 जून को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। 06 जून को कलश लेकर माताएं खेजडिया चिंता हरण हनुमान मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा को भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कलश यात्रा बसई चम्बल नदी से खेजड़िया तक निकाली जायेगी। जिसके पश्चात 7 जून को कथा प्रारंभ होगी 8 जून को भव्य दिव्य दरबार 12 बजे से लगेगा, जिसमें भक्तजन अपनी अर्जी लगा सकते हैं। बालाजी जिस पर मेहरबान होंगे उसकी अर्जी लगेगी और धीरेन्द्र शास्त्री जी उसको मंच पर बुला कर पर्चा खोलेंगे ओर बागेश्वर धाम के सरकार उसकी सारी परेशानी व मनोकामना पूरी करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस कथा में लाखों की संख्या में भक्तजन के पहुंचने की संभावनाएं को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। अभी तक क्षेत्र में जितने भी आयोजन हुए है उन सभी का रिकॉर्ड हनुमंत कथा में टूट सकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी धर्मावलंबी व पूरा प्रशासन कार्यक्रम को लेकर जुटा हुआ है । कार्यक्रम को लेकर 60 बीघा जमीन में पंडाल लगाया जा रहा है एवं 100 बीघा से ज्यादा जमीन को समतल कर बैठने योग्य बनाया जा रहा है जैसे जैसे भीड़ बढ़ेगी पंडाल की संख्या भी बढ़ती जायेगी। सीतामऊ व आसपास की होटलो रिजोर्ट पर भी तीन दिनो के लिए बाहर के श्रद्धालुओं ने बुकिंग करना प्रारंभ कर दिया है। वही पांडाल पर भी हजारो लोगो का भंडारा प्रतिदिन चलेगा।   कथा के दौरान 10 हजार से ज्यादा सेवादार भोजन पानी पांडाल पार्किंग में सेवा देंगे वही जिले भर के चिकित्सको  की टीम भी कथा स्थल पर ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयार रहेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE