उज्जैन। महाकाल लोक में सप्त ऋषियों की मूर्तियां गिरने के बाद गुरूवार को एक और हादसा हो गया। यहां अचानक नंदी द्वार का कलश नीचे गिर गया। उस समय वहां से निकल रहे लोग बाल बाल बचे। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। महाकाल लोक के मुख्य नंदी द्वार पर लगा कलश अचानक नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आपकों बता दें कि इससे पहले रविवार को आई आंधी से सप्त ऋषियों की 7 में से 6 मूर्तियां नीचे गिर गई थी। जिसे लेकर कांग्रेस ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सरकार इसकी जांच करा रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।