नीमच। जिला पाटीदार समाज ट्रस्ट नीमच का त्रैवार्षिक निर्वाचन 3 जून 2023 को पाटीदार समाज छात्रावास नीमच पर प्रातः 11 बजे रखा गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचन्द एवं यमुनेश पाटीदार ने बताया कि जिला पाटीदार समाज ट्रस्ट, नीमच के त्रैवार्षिक निर्वाचन कराने हेतु ट्रस्ट के समस्त साधारण सदस्यों जिला संगठन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की एक साधारण बैठक दिनांक 3 जून 2023 को पाटीदार समाज छात्रावास, नीमच पर प्रातः 11 बजे से रखी गई है। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व निर्धारित नियमानुसार 21 ट्रस्टीयों का मनोनयन किया जाएगा व इन्हीं 21 ट्रस्टीयों में से छह पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महिला उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक सहसचिव व एक कोषाध्यक्ष का मनोनयन होगा। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों ने बैठक में अधिक से अधिक संख्या में समस्त वरिष्ठ समासेवीगण, संगठन व ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण एवं ट्रस्ट के समस्त साधारण सदस्यों से अनिवार्यतः उपस्थिति की अपील की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।