BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 8:10 pm
REPORT : राम और श्रीराम में विवाद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने थाने में दिया आवेदन, बोला- सुनील पटेल मेरे साथ कर सकता है जान माल की अनहोनी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

शामगढ़। ग्राम कुरावन में शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 1024 बेशकीमती भूमि स्थित हैं। उक्त भूमि काफी समय से पड़त हैं जिस अतिक्रमण हटाने की बात पर जनपद सदस्य और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आमने सामने हो गए हैं। जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामप्रसाद राठौर का कहना है की ग्रामवासियों ने मौके पर बुलाकर बताया कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्की बाउण्ड्री बना ली गई है। इस बात का संज्ञान मैंने शासन प्रशासन को दिलवाया तो मंदसौर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि तुने मेरी शिकायत क्यों कि तू रात बेरात कुरावन से अन्य जगह जाता है मैं कभी भी तेरे साथ घटना घटित कर सकता हूँ , अब तू संभलकर रहना। 
भाजपा नेता रामप्रसाद राठौर का कहना है कि मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। सुनील पटेल मेरे साथ कभी भी गंभीर वारदात कर सकता है। यदि मेरे साथ किसी प्रकार की होनी अनहोनी घटना घटित होती है तो इसकी समस्त जवाबदारी सुनील पटेल की रहेगी। अपनी जान की हिफाजत के लिये रामप्रसाद राठौर ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इधर एक शिकायती पत्र भी वायरल हुआ है जिसमें ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार शामगढ़ से करोडो़ रुपये की सरकारी भुमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए जाने की मांग की गई है। 
बता दें की रामप्रसाद व सुनील दोनो कुरावन निवासी है एंव सांसद सुधीर गुप्ता समर्थक है। सुनील पटेल व अन्य लोगो पर शासकीय जमीन हथियाने का आरोप लगा रहे रामप्रसाद राठौर दोनो हम उम्र है। दोनो पक्ष की इस तरह की वैमनस्यता सत्ता संगठन की किरकिरी का कारण बन रही है। सुनील पटेल का कहना है की भुमि हमारे समाज की थी जिसे विक्रय कर दिया गया है। जो भुमि बताई जा रही है वह हमारी नीजी भुमि थी सरकारी नही। धमकी जैसी कोई बात नही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE