BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 10:54 am
KHABAR : लाडली बहनाएं 10 जून को दीपक जलाकर उत्‍सव मनाये, मंत्री सखलेचा ने लाडली बहनाओं को बांटे स्‍वीकृति पत्र, किया खुशियां मनाने का आव्हान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को एक जून से सात जून तक गांव-गांव, शहर, शहर एवं घर-घर जाकर महिलाओं को मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत स्‍वीकृत पत्रों का वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत गुरूवार को नीमच जिले के नगर परिषद सरवानिया महाराज में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा व्‍दारा लाडली बहनाओं को स्‍वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर न.प.अध्‍यक्ष रूपेंद्र जैन, अर्जूनलाल माली, श्‍याम काबरा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बडी संख्‍या में लाडली बहनाएं उपस्थित थी।

मंत्री सखलेचा ने इस मौके पर लाडली बहनाओं से संवाद करते हुए कहा कि लाडली बहनाओं के खाते में 10 जून को पहली किश्‍त के रूप में एक-एक हजार रूपये की राशि जमा होगी। राशि प्राप्‍त होने पर सभी महिलाएं 10 जून की शाम को उत्‍सव के रूप में मनाये और अपने घरों पर दीपक जलाकर खुशी जाहीर करें।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थि‍त लाडली बहनाओं का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। इस मौके पर सखलेचा ने प्रतिक स्‍वरूप 21 बहनाओं को स्‍वीकृति पत्र वितरित किये और स्‍वीकृति पत्र वितरण कार्य की शुरूआत की।  
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE