BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 3:03 pm
KHABAR : देवी अहिल्या बाई के 298वें जन्म जयंती के अवसर निकली विशाल शोभायात्रा, धनगर समाज ने किया भव्य आयोजन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मन्दसौर। शहर में देवी अहिल्या बाई के 298वें जन्म जयंती के अवसर पर धनगर गायरी समाज द्वारा भव्य चल समारोह और कलश यात्रा निकाली गई। गायरी समाज की आराध्य देवी अहिल्या बाई के जन्म जयंती समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए। 

बैंड बाजों के साथ महिलाओं द्वारा नाचते गाते शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए चल समारोह कालाखेत पहुंचा। कालाखेत स्थित स्कूल ग्राउंड में महाकुंभ का आयोजन संपन्न हुआ। इस महाकुम्भ में मंदसौर के आसपास के गावों से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए। 

जनसभा में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन, कांग्रेस नेता महेंद्र गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर उपस्थित रहे। देवी अहिल्या बाई का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया और धनगर गायरी समाज कि एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया। 

जगदीश धनगर ने बताया कि देवी अहिल्या बाई हमारी आराध्य देवी है उनके जन्म जयंती के अवसर पर धनगर समाज द्वारा भव्य रूप से जन्म दिवस मनाया जा रहा हैं। देवी अहिल्या बाई ने मालवा क्षेत्र में शासक किया और बहुत ही न्याय प्रिय महिला देवी अहिल्या बाई थी, ऐसी न्याय प्रिय महिला जो देश के लिए और हर समाज के लिए एक प्रतीक हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE