मिश्रोली। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 10वीं का शुकवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल की छात्रा अहाना बी पुत्री आरिफ हुसैन ने कक्षा में 92.33 प्रतिशत, चेतन नागर पुत्र प्रेमचंद नागर ने 91.83 प्रतिशत, पूजा मेघवाल पुत्री श्यामलाल मेघवाल ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पायल धाकड़ पुत्री कस्बे का नाम रोशन किया। इसके अलावा सलोनी वर्मा ने 89.17 प्रतिशत, मयंक पाटीदार ने 89 प्रतिशत, कशिश पाटीदार ने 89 प्रतिशत, केशव पुरोहित 88,17 प्रतिशत, शरीन बी ने 86.17 प्रतिशत, सिमरन बी ने 85 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य लाखन मीणा, अशोक गुप्ता, ईश्वर पाटीदार, मंजू पारेता, गिरिराज पाटीदार, विकेश पाटीदार, उषा मीणा आदि अध्यापकों ने अहाना बी को बधाई दी। अहाना बी ने बताया कि मैं नियमित रूप से 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी, जिसका परिणाम मुझे काफी अच्छा मिला। मैं आगे पढ़ाई करने एक अच्छी डॉक्टर बनना चाहती हूँ। पढ़ाई में मुझे मेरे माता-पिता, दादा दादी, परिवार और सभी अध्यापकों का काफी सहयोग मिला। वहीं पूजा वर्मा आगे पढ़ाई कर एक आरएएस अफसर बनना चाहती है। चेतन नागर एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहता है।