मंदसौर। गुंडागर्दी से परेशान महिलाएं आज शहर कोतवाली पहुंची और अपनी पीड़ा थाना प्रभारी अमित सोनी को बताई। साथ ही महिलाओं ने कार्यवाई के लिए एक लिखित आवेदन भी दिया। मामला मन्दसौर शहर के कुमारवाड़ा, शेखर चोक का है जहां पर स्थित मन्दिर में विगत चार वर्षो से भगवान की पूजा अर्चना नही हो पा रही हैं।
जानकारी अनुसार शेखर चोक में शाम को 7 बजे के बाद से शहर के असामाजिक तत्वों द्वारा रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं, लडकियो के साथ छेड़छाड़ की जाती है और विरोध करने पर बदसलूकी की जाती है। यहां तक कि मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रुप बनाकर ये आवारा तत्व रोजाना रात को 1 बजे तक इस क्षेत्र को अपना अड्डा बना दिया है। इनकी करतूतों से हर शख्स परेशान हैं। इन गुंडों की डर से मन्दिर के पुजारी भी मन्दिर जाने से परहेज करने लग गए है। जिसके कारण 4 वर्षों से मन्दिर में स्थापित भगवान की पूजा अर्चना नही हो पा रही हैं, इससे बड़ी दुर्भाग्य कि बात और क्या हो सकती हैं।
शेखर चौक की महिलाएं, पुरुष अत्यधिक परेशान होने पर आज शहर कोतवाली थाना पहुंचे और अपने क्षेत्र में हो रहे अत्याचार कि आप बीती थाना प्रभारी अमित सोनी को सुनाई और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संदर्भ में आवेदन दिया। थाना प्रभारी अमित सोनी ने सभी को आश्वस्त किया कि आज ही पुलिस टीम गठित कर उस क्षेत्र में भेज दी जाएगी और जो भी ऐसा गिनोंनी हरकत करते पाया गया उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।