BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 5:11 pm
BIG NEWS : जब भागवताचार्य सुश्री पूजा मेनारिया पहुंची रेवली देवली, अब भात भरने पहुंचेंगे इस गांव में, क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर अपार उत्साह, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। जिले का रेवली देवली गांव हमेशा ही कुछ न कुछ नया करने को तैयार रहता है। यहां के युवा हर बार कुछ नया करते हैं। इस गांव की अलग-अलग युवा टोलिया चाहे वह महिषासुर मर्दिनी सेवा समिति हो या भोले ग्रुप या परशुराम ग्रुप या सांवरिया भक्त मंडल या मस्ताना ग्रुप हमेशा ही सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर जिले में सुर्खियां बटोरते हैं। 

पिछले दिनों महिषासुर मर्दिनी माता समिति ने भी आसपास के क्षेत्र के सहयोग से एक बहुत ही बड़ा एवं सफल आयोजन रेवली देवली की पावन धरा पर किया था। वहीं भोले ग्रुप भी लगातार पिछले कई समय से बढ़िया आयोजन करता आ रहा है। मस्ताना ग्रुप की तो बात ही कुछ अलग है। कुल मिलाकर के रेवली देवली में बहुत ही शानदार आयोजन हर क्षेत्र में होते हैं। 

इस बार भी महिषासुर मर्दिनी सेवा समिति भागवताचार्य सुश्री पूजा मेनारिया के नानी बाई का मायरा जोकि 4 जून से 8 जून तक पिपलोन ग्राम में शनिदेव के मंदिर पर कलश स्थापना के पावन अवसर पर बनाएं उसमें रेवली देवली के यह भक्त मायरा भरने के लिए 8 जून को सुबह पहुंचेंगे। मायरा भरने से पहले बत्तीसी झेलने का कार्य रेवली देवली के छोटा मोहल्ला चारभुजा मंदिर पर पूजा मेनारिया ने स्वयं आकर किया। 

इस अवसर पर पिपलोन के कई युवा एवं वरिष्ठ जन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा रेवली देवली की ओर से भी सभी माताएं बहने इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। शनिदेव के मंदिर पर कलश पिपलोन के वरिष्ठ समाजसेवी तथा मीसाबंदी शिवनारायण नागदा की ओर से बेहतरीन कारीगरी के साथ बनवाया गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर लगातार तैयारियां जोर शोर से हो रही है साथ ही भात भरने के लिए भी रेवली देवली वासी उत्सुकता के साथ तैयार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE