आरणी। राशमी उपखण्ड के आरणी ग्राम पंचायत मुख्यालय के सदर बाजार स्थित लाला फुला चोक से लालूराम सोमानी के गली तक नालियों की सफाई नही होने से मोहल्ले वासी परेशान है।
माधव लाल सुखवाल, सुनील पाराशर, मेहबूब, अंबालाल धोबी, गणेशलाल धोबी सहित मोहल्ले वासीयों ने बताया कि क्षेत्रवासी गंदगी से परेशान हो रहे हैं। जबकि ग्राम पंचायत नालियों की और कोई ध्यान नही दे रही, जिससे पूरा बाजार परेशान है। ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को अवगत कराया गया फिर भी पंचायत इस ओर ध्यान नही दे रही जिससे ग्रामीण परेशान है।