BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 6:34 pm
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गई तीन बालिकाओं की डूबने से मौत, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, गांव में पसरा मातम, पढ़े दीपक कुमार गर्ग की खबर

Share On:-

शहडोल। जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मृतको में आरती पाल पिता राजू पाल, 14 वर्ष, निवासी ग्राम सौंता, पारुल उर्फ शानू, आठ साल और पलक, 12 वर्ष, दोनों पिता हरीश पाल निवासी सिलवार, जिला सीधी शामिल हैं।

दोनों बहने अपने मामा राजू पाल के यहां ग्राम सौंता में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता निवासी राजू पाल के घर में कोई कार्यक्रम था। शामिल होने के लिए बाहर से भी रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर राजू पाल की 14 वर्षीय पुत्री आरती के साथ राजू पाल की भांजी पलक व पारुल और दो अन्य बच्चियां घर से कुछ ही दूर स्थित झांपर नदी मे नहाने गई थी। इसी दौरान राजू की 14 साल की बेटी आरती डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों भांजियां पारुल व पलक भी नदी में डूब गई। साथ में गई लड़कियों ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब नागेंद्र और वीरेंद्र यादव ने बच्चों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE